🌍 Schengen Visa kya hai
Europe के कुछ देशों ने मिलकर एक common visa जारी करने का निर्णय लिया, जिससे Europe आने वाले व्यक्ति को Europe के अलग-अलग देशों में यात्रा करने के लिए अलग-अलग visa की जरूरत ना पड़े. यदि आपके पास किसी भी देश से issue किया हुआ Schengen visa है तो आप Schengen area के 29 देशों में से किसी भी देश की यात्रा कर सकते हैं.
🌍 Schengen Visa किसके लिए है
ये visa मुख्यतः 3 तरह का होता है. Tourist, business, और family visit visa. Tourist visa उनके लिए होता है जो यूरोप घूमना चाहते हैं. Business visa उनके लिए होता है जो Europe किसी व्यापार के सिलसिले में आते हैं और family visa उनके लिए होता है जिनके परिवार के लोग पहले से Europe में रह रहे हों, और आप उनसे मिलने जाना चाहते हों. इस पोस्ट में हमलोग मुख्यतः tourist visa की बात करेंगे.
🌍 Schengen Visa कितने दिनों के लिए मिलता है
Schengen visa, short या long पीरियड दोनों के लिए मिल सकता है. जैसे single entry visa जो 15 दिनों के लिए valid हो या multi entry visa जो 5 वर्षों तक के लिए valid हो. जैसा कि नाम से ही जाहिर है single entry visa सिर्फ़ एक बार entry की अनुमति देता है लेकिन multi entry visa अपने validity period में कितनी भी बार आने जाने की अनुमति देता है. यहाँ ध्यान रखने की बात ये है कि multi entry visa का ये मतलब नहीं की आप जाकर वहीं बस जाओ.
🌍 कितने दिन रहने की अनुमति होती है
Single entry visa ज्यादातर 15 या 30 दिन रहने की अनुमति देते हैं लेकिन multi entry visa में मामला थोड़ा अलग होता है.इस visa में भी आपको limited days की ही अनुमति होती है, जैसे आपको एक साल का multi entry visa मिल गया तो आप देखेंगे की उसमे लिखा है 90 days या 180 days या ऐसा कुछ. जितने दिनों की अनुमति आपको मिली है आप सिर्फ़ उतने दिन ही यूरोप में कुल मिला कर रह सकते हैं.
ऐसा नहीं कि आपको 90 दिनों की अनुमति मिली तो आप एक बार 90 दिन रह आए और कुछ दिन बाद फिर से जाकर 90 दिन रह आए. आपको 2 या 3 या 4 ट्रिप जितने भी मारने हैं, आपके रहने के दिनों की कुल संख्या 90 से कम या 90 तक होनी चाहिए. ध्यान रखें सामान्यतः multi entry visa ज्यादातर पहली बार tourist category visa apply करने वालों को नहीं दिया जाता. Schengen visa सामान्यतः 180 दिनों की अवधि में अधिकतम 90 दिनों तक रहने की अनुमति देता है (90/180 rule).
🌍 Visa apply किस देश से apply करें.
सबसे पहले ये तय करना होगा visa किस देश से visa अप्लाई करना है. ये ना समझें की आपको जाना है फ्रांस और आप जर्मनी से visa apply करके visa ले लेंगे. आपको उसी देश से visa लेना चाहिए जहाँ आपको जाना है या यदि आप कई देशों की यात्रा करने वाले है तो जिस देश में ज़्यादा दिन रहना है. यदि आपको रहना है फ्रांस में और जर्मनी से अप्लाई करोगे तो visa reject होने के चांस बढ़ जाएँगे, और यदि किसी तरह मिल भी गया तो आगे बहुत सी परेशानियां उठानीं पड़ सकती हैं, जैसे भविष्य में दोबारा visa ना मिलना या Europe पहुँचने पर entry denial या और भी कई समस्याएं हो सकती हैं.
तो आपको यदि सिर्फ़ फ्रांस जाना है तो आपको फ्रांस से ही visa अप्लाई करना है. और यदि आप 2 या ज़्यादा देशों में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उस देश से visa apply करना है जहाँ आप सबसे ज़्यादा दिन रहने वाले हैं. और यदि आप किन्हीं 2 देशों में बराबर बराबर दिन के लिए रहने वाले हैं तो आपको उस देश से visa apply करना होगा जहाँ से आप पहली बार यूरोप में entry लेंगे. मतलब यदि आप स्पेन से अपनी ट्रिप शुरू करते हैं और उसके बाद इटली और जर्मनी भी जाते हैं और तीनों देशों में 5-5 दिन रहते हैं तो आपको स्पेन से visa अप्लाई करना होगा.
यदि आप किसी और देश से visa ले लेते हैं जहाँ आपको नहीं जाना है, तो इसे visa shopping कहते हैं और ये आपको अगला visa लेने में मुसीबतें खड़ी कर सकता है.
🌍 Visa किसके पास apply करें
अगली बात, आपको visa कहाँ से apply करना है. भारत में मुख्यतः visa apply करने के लिए 2 agents हैं. VFS और BLS. हालांकि ज्यादातर काम इंडिया में VFS ही देखती है. आपको इन दोनों में से किसी एक माध्यम से apply करना होता है. हालांकि आप VFS या BLS को ख़ुद से choose नहीं कर सकते.
ये तय होता है इससे कि आपको किस देश से visa apply करना है. अलग अलग देशों ने अलग अलग agents नियुक्त किए हुए हैं. आपको उस देश के एजेंट से apply करना होता है. जैसे Spain के लिए आपको BLS से अप्लाई करना होगा और फ्रांस के लिए VFS से. ध्यान रहे आपको इन दोनों में से किसी एक agent के द्वारा ही visa apply करना होगा. सामान्यतः आप ख़ुद से embassy में अपना एप्लीकेशन नहीं भेज सकते. Embassy में direct एप्लीकेशन का ऑप्शन सामान्यतः उपलब्ध नहीं होता.
यदि आपको Schengen visa apply करने का प्रोसेस जानना है तो मेरा दूसरा पोस्ट पढ़ें. यदि अभी भी आपके दिमाग़ में कुछ प्रश्न हैं तो नीचे कमेंट में लिखें. मैं अपनी पूरी कोशिश करूँगा ठीक ठीक जवाब देने की.





