शुरूआत
Hong Kong की हमारी फैमिली ट्रिप बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई थी। फ्लाइट बुक होते ही अगला काम था एक अच्छा होटल ढूंढना।हमने कई ट्रैवल वेबसाइट्स खंगालीं, लेकिन एक चीज साफ समझ आ रही थी कि Hong Kong में होटल बहुत महंगे हैं। कोई भी 5-स्टार होटल ₹10-12,000 प्रति रात से कम में नहीं मिल रहा था।
आखिरकार, हमने सोचा कि 4-स्टार होटल पर ही सेटल किया जाए और लगभग ₹ 9000 प्रति रात में ब्रेकफास्ट के साथ हमने Winland 800 Hotel बुक कर लिया। तस्वीरों में होटल काफी प्रीमियम लग रहा था और हमें लगा कि हमने अच्छा डील पकड़ लिया है, लेकिन हमें क्या पता था कि ये हमारा worst hotel experience बन जाएगा।
एक छोटी सी गलती… जो बाद में भारी पड़ी
कुछ दिनों बाद हम Hong Kong पहुँच गए। इमिग्रेशन पूरा करके हम एयरपोर्ट से बाहर निकले और टैक्सी लेकर होटल जाने का फैसला किया।टैक्सी बुक करते समय हमें एक ऐसी बात पता चली, जिसने हमारा मूड थोड़ा गिरा दिया, हमारा होटल सिटी सेंटर में नहीं था।वो एक दूर के द्वीप (remote island) पर था।
अब क्या कर सकते थे? गलती हमारी ही थी — बुकिंग करते समय हमने लोकेशन ठीक से चेक नहीं किया शायद। लेकिन हमें नहीं पता था कि जल्द ही ये थोड़ा सा मूड ख़राब हमारे worst hotel experience में बदल जाएगा।
होटल का first impression
जब हम होटल पहुँचे, तो पहली नजर में वो “ठीक-ठाक” लगा। तस्वीरों जैसा प्रीमियम तो नहीं था, लेकिन इतना भी खराब नहीं कि तुरंत पछतावा हो।कमरा छोटा था — लेकिन Hong Kong में ये आम बात है, इसलिए हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।थोड़ा आराम करने के बाद हम निकल पड़े अपने पहले डेस्टिनेशन —
वहाँ का अनुभव शानदार था और उसी excitement के साथ हम रात को होटल लौटे और सीधे सो गए।उस दिन तक सब कुछ ठीक था।
अगली सुबह… और असली कहानी की शुरुआत
अगली सुबह हम बड़े आराम से ब्रेकफास्ट के लिए नीचे गए।हम सोच रहे थे कि अच्छा सा बफे मिलेगा — जैसे ज्यादातर होटलों में होता है।लेकिन वहाँ पहुँचकर पता चला कि यहाँ कोई बफे नहीं है।हमें सिर्फ दो ऑप्शन दिए गए:
Chinese Breakfast
English Breakfast
जब हमने पूछा किस मेनू में क्या क्या क्या है, तो जवाब और भी चौंकाने वाला था:
Chinese breakfast- जिसमे थे नूडल्स और बॉयल्ड एग
English breakfast जिसमे थे ब्रेड और बटर या जैम बस… और कुछ नहीं। ना कोई फल ना कॉफ़ी ना जूस
हम लोग वेजिटेरियन हैं, इसलिए हमने English breakfast चुना। उन्होंने पूछा —आप लोग बटर लेंगे या जैम? मैंने बटर चुन लिया और कुछ ही मिनटों में प्लेट हमारे सामने थी ।
जिसमें थे – चार ब्रेड स्लाइस।और दो छोटे बटर चिकलेट। हम थोड़े हैरान हुए, लेकिन सोचा, “चलो ब्रेड और मांग लेंगे।”
वो पल… जब सब बदल गया
मैंने वेटर से कहा — “और ब्रेड मिल सकती है?”
उसका रूखा सा जवाब आया: नहीं, यदि आपको और ब्रेड चाहिए तो आपको pay करना होगा । हमलोग शॉक्ड रह गए। ये सच में 4-स्टार होटल था? और फिर आया सबसे बड़ा झटका, जब मेरी पत्नी ने कहा कि उसे बटर नहीं चाहिए, जैम चाहिए।
वेटर ने जो किया, वो आज तक याद है- उसने प्लेट से एक बटर चिकलेट उठाया और उसकी जगह एक जैम चिकलेट रख दिया। इतनी कंजूसी, इतने कंजूस तो हमारे यहाँ ढाबे वाले भी नहीं होते। हालांकि ये सच है की वो बटर चिकलेट हमारे किसी काम का नहीं था। लेकिन ये हद से ज़्यादा cheap हरकत है। ऐसी ही छोटी छोटी बातें आपके experience को worst hotel experience में बदल देती हैं।
उस पल हमें समझ आ गया कि यहाँ “हॉस्पिटैलिटी” नाम की चीज शायद मौजूद नहीं है।
खैर, हमने वो ब्रेकफास्ट खत्म किया, लेकिन पेट तो बिल्कुल नहीं भरा। मैं, मेरी पत्नी और मेरी छोटी सी बेटी — तीनों भूखे थे। हम होटल से बाहर निकले और तभी हमें पास में एक 7-Eleven दिखा।वहीं से हमने जूस और कुछ खाने की चीजें खरीदीं, तब जाकर थोड़ी राहत मिली।
अगले दिन फिर वही ब्रेकफास्ट मिला।इस बार हम हैरान नहीं हुए, क्योंकि अब हमें पता था कि क्या मिलने वाला है।
छोटी-छोटी बातें… जो चुभती रहीं
एक दिन मैंने housekeeping से extra towel मांगा।
मुझे “Towel” शब्द समझाने में ही 15 मिनट लग गए 😅
असल में वहाँ लोगों के accent के हिसाब से उनका उच्चारण towal (टॉवल) होता है और मैं indian एक्सेंट के हिसाब से towel (टौवेल) बोल रहा था।ऊपर से उस बंदे का व्यवहार भी थोड़ा rough था।
बाकी कुछ छोटी-मोटी बातें भी हुईं… लेकिन असली समस्या वही थी —कमजोर ब्रेकफास्ट और अजीब सर्विस।
कुल मिलाकर, hong kong के इस होटल का अनुभव काफी निराशाजनक रहा।
अगर आप Hong Kong जा रहे हैं, तो मेरी सलाह है —
इस होटल को चुनने से पहले दो बार सोचिए।





