मैंने देखा है जो भी व्यक्ति पहली बार Europe जाने का प्लान बना रहे हों, वैसे लोग, funds arrange करने के बाद सबसे पहले Google में जो search करते हैं उनमें सबसे सबसे ज़्यादा ऐसे सवाल होते है- how to apply Schengen visa, Europe visa process in India, VFS visa process, Schengen visa documents required, या ऐसे ही मिलते जुलते सवाल. यदि आप भी ऐसे किसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.
मैं भी बिल्कुल ऐसे ही सवालों से घिरा हुआ था जब मैंने पहली बार France से Schengen Visa apply किया था.
इसलिए यहाँ मैं आपको अपने real experience के साथ step-by-step पूरा process समझाऊंगा — खासकर अगर आप India से first time apply कर रहे हैं. जिससे आपकी “Schengen visa kaise apply kare” जैसी queries का जवाब आपको आसानी से मिल सके.
सबसे पहले ये समझें कि Schengen visa क्या होता है.
Schengen visa एक ऐसा visa है जिससे आप Europe के कई देशों (लगभग 29)में travel कर सकते हैं, आपको हर देश के लिए अलग से visa लेने की जरूरत नहीं पड़ती.
इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए मेरा दूसरा पोस्ट पढ़ें.
अब हम सीधे समझते हैं — How to apply Schengen visa (step-by-step)
अगर आप नीचे दिए गए steps सही तरीके से follow करते हैं, तो आपका visa approve होने के chances काफी बढ़ जाते हैं।
🏢 Step 1 – कहाँ से Apply करें?
मान लो हमें फ्रांस से visa apply करना है. तो इसके लिए हमें France visa की official साईट पर जाकर apply करना है. उसके बाद आपको VFS से appointment बुक करके अपने papers और biometrics submit करने हैं.
📅 Step 2 – Timeline (कब apply करें?)
Visa अप्लाई करने का ideal टाइम कम से कम 3 महीने का है और आप अधिकतम 6 महिने पहले apply कर सकते हैं, लेकिन यदि आप लेट हो गए हों तो 1 महीना पहले तो कम से कम कर ही लेना चाहिए. क्योंकि सामान्य प्रोसेसिंग टाइम 7 से 15 दिन का होता है और यदि embassy ने कुछ पेपर्स और माँग लिए या किसी और वजह से प्रोसेसिंग टाइम 1 महीना तक जा सकता है. कभी कभी तो और ज़्यादा.
यदि आप मार्च से जून के बीच apply कर रहे हों तो buffer टाइम थोड़ा ज़्यादा रखें क्योंकि इस समय embassy पर work load का peak होता है सो processing late हो सकती है.
✈️ Step 3 – Booking Strategy (बहुत important)
Visa apply करने समय बहुत सी bookings माँगी जाती हैं. जैसे return फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग etc. कहीं कहीं तो intercity transport की बुकिंग भी माँगते हैं. जैसे आप यदि फ्रांस में ही एक city से दूसरे city जाने वाले हों तो उसकी भी train या flight booking देनी पड़ती है. लेकिन Visa approval से पहले booking करना risky लग सकता है, क्योंकि यदि visa reject हो गया तो बहुत सारे पैसे डूब जाएँगे. लेकिन इसके smart तरीके हैं:
✔️ Flights
- आपको अपनी फ्लाइट बुकिंग दिखानी होती है, आने और जाने दोनों की. इनका सबसे आसान तरीका है या तो आप dummy टिकट बुक कर लें या फिर एक fully refundable टिकट. ध्यान रखें कि ऐसा dummy टिकट लें जो कम से कम 5-7 दिन तक valid रहे. या fully refundable ticket, जो आप visa approve हो जाने के बाद कैंसिल करवा लें और दूसरी फ्रेश बुकिंग करवा लें जिससे आपको जाना हो.
✔️ Hotels
- Free cancellation वाले hotels (आपको Booking.com जैसी बहुत सी sites पर pay at hotel या fully refundable बुकिंग मिल जाएगी).
👉 याद रखें: Embassy को सिर्फ booking proof चाहिए, payment नहीं.
💰 Step 4 – Financial Requirements (सबसे critical part)
Schengen visa के लिए financial proof बहुत important होता है. तो आपको अपना बैंक बैलेंस दिखाना होगा की आपके पास कितने पैसे हैं बैंक में. जिससे आप यूरोप में ट्रैवल करते समय अपने खर्चे उठा पाएंगे. आपके बैंक में कितने पैसे होने चाहिए इसका कोई fixed rule नहीं है लेकिन अलग अलग देशों के लिए एक minimum balance requirement है जो 90 से 110 euro प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से होना चाहिए. हो सकता है कुछ देश 120 euro का बैलेंस भी माँगते हों. याद रखें ये minimum balance requirement है. ज़्यादा balance होना expected है.
इस हिसाब से यदि आप दो व्यक्तियों के 7 दिन के ट्रिप के लिए apply कर रहे हों तो आपके पास कम से कम 1400 यूरो से ज़्यादा का बैलेंस होना चाहिए (calculation – 100 प्रति दिन x2 व्यक्ति x7 दिन =1400 euro). बैंक बैलेंस के मामले में एक और बात खास तौर पर ध्यान रखनी चाहिए. आपको सिर्फ closing balance इतना नहीं दिखाना, आपको लंबे समय तक maintain भी करना है. ये नहीं आपके अकाउंट में सिर्फ़ 30000 का एवरेज बैलेंस था और apply करने से पहले आपने उसमें 2 लाख और डिपाजिट कर दिए तो आपका visa approve हो जाएगा.
ये clear indication है कि आपने अंत समय में सिर्फ़ दिखाने के लिए किसी से पैसे ले लिए हैं और ये पैसे आपके नहीं हैं. आपका visa application रिजेक्ट हो जाएगा, पक्के तौर पर. आपको ऐसा बैंक बैलेंस दिखाना है जिसमें मोटे तौर पर कम से कम 1.5 लाख का बैलेंस हमेशा होना चाहिए. हाँ बीच में यदि कुछ समय के लिए आपका बैलेंस कम हुआ था तो कोई ख़ास बात नहीं लेकिन सामान्य तौर पर आपका बैलेंस ठीक रहना चाहिए. आपको 3 या 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होता है तो आपको इतने समय के लिए बैलेंस अपने अकाउंट में रखना होगा.
- एक ख़ास बात: ये amount आपके account में hotel + flight booking के बाद बचा होना चाहिए
📄 Step 5 – Documents Required (Detailed Guide)
👉 यह section सबसे important है — यहाँ सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं
📌 1. Passport- कम से कम 6 months की वैलिडिटी और 2 blank pages जरूरी हैं. यदि आपको पहले कभी Schengen visa मिला हो तो वो वाला पासपोर्ट भी साथ में देना है. लेकिन यदि आपके पास पहले कभी कोई Schengen visa नहीं था तो आपको सिर्फ़ करेंट पासपोर्ट देना है. कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और अपने सारे पासपोर्ट लेकर चले जाते हैं जमा करने के लिए. इसकी जरूरत नहीं है.
📌 2. Visa Application Form – इसे ऑनलाइन ही फिल करना होता है. इसे बहुत ध्यान से भरें. एक छोटी सी गलती आपका visa reject करवा सकती है
📌 3. Cover Letter – ये सबसे इंपोर्टेंट पार्ट है एप्लीकेशन का. इसमें आपको अपने बारे में, अपने काम के बारे में, अपने source of income के बारे में, आपके ट्रिप प्लान के बारे में जैसी सारी बातें लिखनी होती हैं. यदि आप किसी के साथ जा रहे हैं और आप उसे sponsor कर रहे हों तो उसके बारे में भी लिखना होता है. इसमें आपको अपनी itinerary भी short में लिखनी चाहिए और detailed itinerary अलग से एक सप्लीमेंट में लगानी चाहिए.
visa officer जब आपके application को चेक करता है तो वो मुख्यतः 2 बातों पर ध्यान देता है. क्या आपके पास Europe घूमने के लायक पैसा है? और क्या आप घूमने के बाद वापस India लौटेंगे. कहीं ऐसा तो नहीं की आप Europe में ही छिप कर रहने लगेंगे और Europe की illegal migrants वाली समस्या को और बढ़ा देंगे. इसलिए आपको अच्छे से समझाना है की trip के बाद आपके पास वापस लौटने के strong reasons हैं. जैसे आपका परिवार जो इंडिया में हो, आपकी नौकरी, आपकी इंडिया में प्रॉपर्टी आदि.
💡 Tip: इसे Simple और clear रखें,
📌 4. Flight Booking – Dummy / refundable ticket acceptable हैं लेकिन ये ध्यान रखें कि डमी टिकट की वैलिडिटी कम से कम 5-7 दिन की हो. नहीं तो जब visa ऑफिसर टिकट चेक करेगा और ये invalid शो करेगा तो visa ऑफिसर आपका visa reject कर देगा
📌 5. Hotel Booking – आप जितने दिन Europe में रहने का प्लान कर रहे हैं, उन सभी दिनों की होटल बुकिंग शो करना जरूरी है. Pay at hotel वाली बुकिंग भी चलेगी. जरूरी नहीं की prepaid hotel booking ही हो.
📌 6. Travel Insurance – Schengen visa के लिए आपके पास कम से कम 30000 $ या अधिक का medical insurance होना चाहिए. लेकिन मेरा suggestion है कि कम से कम 1 लाख यूरो या इससे ज़्यादा का insurance ही लें. 1 लाख euro बहुत बड़ी रकम लगती है लेकिन इसकी क़ीमत बहुत कम होती है. मुश्किल से 1000-2000 में मिल जाएगा. और मुसीबत में ये बहुत काम आता है.
📌 7. Bank Statement – ये भी सबसे important documents में से है. अलग अलग देशों के लिए 3 से 6 महीने का स्टेटमेंट लगाना होता है. फ्रांस के लिए 6 month का स्टेटमेंट लगाना होता है. कुछ देश माँगते हैं की आपका बैंक स्टेटमेंट बैंक की seal और signature के साथ हो. लेकिन फ्रांस के मामले में ऐसा नहीं है. आप सिम्पली नेट बैंकिंग से स्टेटमेंट डाउनलोड कर के उसकी प्रिंट लगा सकते हैं. बैंक बैलेंस के बारे में मैं पहले ही बता चुका हूँ.
⚠️ ध्यान रखें:
- अचानक large deposit avoid करें
📌 8. Income Tax Return (ITR) – अलग अलग देशों के लिए 1 से 3 साल तक ITR रिटर्न की कॉपी अटैच करनी होती है. फ्रांस के मामले में ये सिर्फ़ 1 साल है और Switzerland के लिए 2 साल. ITR के लिए आपको सिर्फ़ ITR acknowledgement ही लगानी है पूरी रिटर्न की कॉपी नहीं.
📌 9. Employment / Business Proof – यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो आपको 3 महीने का payslip, employer से no objection certificate, और leave approval letter अटैच करना है.
लेकिन यदि आप Business करते हैं तो आपको अपना GST certificate, business का current account statement और और यदि आपके आस MSME certificate या ऐसा कोई और business proof है तो वो भी अटैच करना होता है.
यदि ये सारे पेपर्स सही हों तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि आपका visa approve हो जाना चाहिए.
मैं उम्मीद करता हूँ की आपकी “Schengen visa kaise apply kare” जैसी queries का जवाब आपको मिल गया होगा.
आगे जानते हैं-
Visa Rejection के Common कारण
एक बात हमेशा ध्यान रखें. जो visa ऑफिसर आपका visa approve या reject करता है उसका काम है visa approve करना, ना की reject करना, वो इसे तभी reject करता है जब आप पर उसे भरोसा ना हो. याद रखें, अलग अलग देशों की visa rejection rate थोड़ी अलग अलग हो सकती है लेकिन लगभग 80 से 90% visa application approve होते हैं. वही visa application reject होते हैं जिनमें कुछ गड़बड़ हो. आख़िर visa ऑफिसर को आपसे कोई दुश्मनी तो है नहीं कि वो आपका visa बिना किसी कारण के reject कर देगा. आइए देखते हैं visa rejection के मुख्य कारण क्या हैं.
- ❌ कमजोर कवर लेटर
- ❌ पर्याप्त bank balance का ना होना
- ❌ इंडिया वापस लौटने के पर्याप्त कारणों की कमी दिखना
- ❌ Bank statement में discrepancy
- ❌ Fake / unclear documents
Simple rule: Visa officer को आपके documents देखकर doubt नहीं होना चाहिए.
यदि आपके पेपर्स ठीक हैं, बैंक balance ठीक है और आपने कवर लेटर ठीक से बनाया है तो आप उम्मीद कर सकते हैं की आपका visa reject नहीं होना चाहिए.
🧠 Final Tips (Personal Experience से)
- Documents perfect रखें
- Over-smart बनने की कोशिश ना करें
- जितना simple और genuine cover लेटर होगा उतना अच्छा. किसी ट्रैवल एजेंट के कवर लेटर के template को fill करके ना सोचें की बहुत बढ़िया कवर लेटर बनाया है.
application form भरने, अपॉइंटमेंट बुक करने और VFS जाकर अपना फॉर्म submit करने का detailed प्रोसेस जानने के लिए मेरा दूसरा पोस्ट पढ़ें.
अगर आपको Schengen visa से जुड़ा कोई सवाल हो, तो नीचे comment करके पूछ सकते हैं।मैं अपने experience के अनुसार जरूर जवाब देने की कोशिश करूँगा।





