रात के करीब 11:15 बजे थे…
मैं Hong Kong के एक 7-Eleven में खड़ा था — और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अब वापस अपने होटल कैसे जाऊँ।
🎢 दिन की शुरुआत तो बिल्कुल परफेक्ट थी
Hong Kong में हमारा तीसरा दिन था। पूरा दिन हम Disneyland में घूमते रहे — मज़ा, excitement, rides… सब कुछ शानदार था। ये हमलोगों का बेस्ट एक्सपीरियंस था किसी थीम पार्क में.
हालांकि अगले दिन जब हमलोग Ocean Park गए थे तो वहाँ का एक्सपीरियंस बिल्कुल उल्टा रहा, लेकिन उसके बारे में दूसरे ब्लॉग में लिखूँगा.
वहाँ से निकलकर हम डिनर करने चले गए। रेस्टोरेंट डिज़्नीलैंड से बहुत दूर था और जाकर खाना खाने में बहुत समय लग गया। डिनर में इतना समय लग गया था कि होटल पहुँचते-पहुँचते रात के 11 बज चुके थे।
🛒 बस एक छोटा सा काम…
होटल पहुँचते ही मेरी वाइफ ने कहा:
“बगल के 7-Eleven से पानी और कुछ फल ले आओ, सुबह काम आएगा।”
इस होटल का स्टे हमारा अनुभव इतना अच्छा नहीं था। इसके बारे में विस्तार से बताऊँगा एक दूसरे ब्लॉग में, फ़िलहाल ये समझ लीजिए की दो लोगों को जो नाश्ता मिलता था उससे 1 आदमी का पेट भी मुश्किल से भरता था इसलिए मेरी वाइफ ने कहा कुछ फल ले आओ जिसे हम सवेरे ब्रेकफास्ट में खा सकें।
मैंने कहा, “ठीक है, तुम सोने की तैयारी करो, मैं अभी लेकर आता हूँ।”
🏬 7-Eleven तक पहुँचना आसान था…
हमारे होटल के बगल में ही एक और होटल था, जिसके basement में 7-Eleven था।
वहाँ जाने के लिए मुझे उस होटल के अंदर से होकर नीचे जाना पड़ता था।
मैं लगभग 11:15 बजे नीचे पहुँचा, सामान लिया — पानी, cold drink और कुछ फल।
सब कुछ बिल्कुल normal था…
जब तक कि मैं वापस ऊपर नहीं आया।
🚪 और फिर… रास्ता बंद!
जैसे ही मैं ऊपर जाने लगा, मैंने देखा किbasement से ऊपर आने वाला रास्ता बंद कर दिया गया था। शायद ये रास्ता देर रात को बंद कर दिया जाता था। मैं कुछ मिनटों तक वहीं खड़ा रहा, इस इंतज़ार में कि कोई उस तरफ़ शायद आ जाए तो मैं गेट खुलवा लूँ, लेकिन अफ़सोस कोई नहीं आया।
😰 अब असली टेंशन शुरू हुई
मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूँ। क्या पूरी रात यहीं बितानी पड़ेगी। उधर मेरी वाइफ रूम में मेरा इंतजार कर रही होगी।
बहुत देर तक वहाँ खड़े रहने के बाद अचानक मेरे दिमाग़ में एक बात आई। ये 7-Eleven ऐसा कैसे बना है, क्या इसके सारे कस्टमर होटल से होकर जाते होंगे। ये मुझे थोड़ा सा अटपटा सा लगा। मैंने दिमाग़ लगाया और इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि कोई ना कोई और रास्ता भी होना चाहिए इस 7-Eleven में आने जाने का। मैं फिर से नीचे गया 7-Eleven के पास और मैंने देखा एक रास्ता दूसरे रोड पर निकलता है।
तब समझ आया कि, मैं रोड पर तो आ गया लेकिन रोड पर आने का मतलब सीधे मेरे होटल का entrance नहीं है। मैं किसी और ही सड़क पर हूँ और अब मुझे रास्ता खोजना था, वापस होटल तक जाने का, क्योंकि मैं इस जगह पर बिलकुल नया था तो मुझे कुछ भी idea नहीं था कि मैं किधर जाऊँ। लेट होने की वजह से टेंशन अलग बढ़ रही थी।
🏔️ (एक छोटा सा समझने वाला point)
Hong Kong में कई जगह ऐसा होता है कि
एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर अलग-अलग सड़कों से जुड़े होते हैं। जैसा शायद आपने पहाड़ों पर भी ऐसा कुछ देखा होगा। जैसे होटल का फ्रंट एक रोड पर है और बैक साइड जो एक फ्लोर नीचे या ऊपर है वहाँ से दूसरी सड़क जाती है।
और एक बड़ी गलती जो मैं पहले ही कर चुका था मैंने अपना मोबाइल अपने होटल के कमरे में ही छोड़ दिया था। अब मैं Google Maps का इस्तेमाल भी नहीं कर सकता था। न मैं किसी को कॉल कर सकता था, न ही अपनी वाइफ को बता सकता था कि मैं कहाँ हूँ।
👀 आखिरी उम्मीद…
मैं सड़क पर खड़ा सोच ही रहा था कि क्या करूँ,
तभी मैंने कुछ लड़कियों को देखा जो आपस में बातें कर रही थीं। एक उम्मीद की किरण जगी.
उस समय ऐसा लगा जैसे किसी ने मुझमें नई जान फूंक दी हो.
मैं उनके पास गया और पूछा:
“Does anyone know English?”
सबने मना कर दिया। असल में Hong Kong में ज्यादातर लोग सिर्फ़ Chinese भाषा (मैंडरिन या कैंटोनीज़) ही समझते हैं. जो भी थोड़ी सी उम्मीद जगी थी वो भी फिर से ग़ायब हो गई। इस वक्त मुझे अपने मोबाइल की फिर से याद आ गई, यदि इस वक्त मोबाइल पास में होता तो मैं Google Translate की हेल्प ले सकता था.
🤝 और फिर मिला unexpected help
मैंने इशारों में समझाने की कोशिश की, कि मुझे ऊपर जाना है, लेकिन रास्ता बंद हो गया है। बहुत कोशिश करने के बाद उनमें से एक लड़की समझ गई। उसने मुझे अपने साथ आने को कहा।
🔑 एक hidden रास्ता…
वो लड़की मुझे होटल के अंदर ले गई और एक दूसरे रास्ते से ऊपर ले आई।
शायद वो staff entry थी, जो 24 घंटे खुली रहती थी और हो सकता है वो लड़की इस होटल की स्टाफ हो, खैर कुछ ही मिनटों में मैं अपने होटल वाले फ्लोर पर था।
😌 उस समय जो relief मिला…
मैंने उसे दिल से “Thank You” कहा और अपने कमरे में वापस आ गया।
सच बताऊँ — उस समय जो राहत मिली, वो शब्दों में बयान नहीं कर सकता।
💡 उस दिन क्या सीखा
उस incident के बाद मुझे 3 बातें समझ आई:
- 📱 कभी भी मोबाइल कमरे में छोड़कर मत जाओ
- 🌍 foreign country में छोटी गलती भी बड़ी problem बन सकती है
🧠 panic करने से कुछ नहीं होता — calm रहो, solution मिल जाता है
✨ Final Thought
Travel सिर्फ खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं होता…
कभी-कभी ऐसे छोटे-छोटे incidents भी आपकी trip को memorable बना देते हैं।





